बाइक चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफतार

 


नालंदा, 01 अक्टूबर (हि.स.)।नालंदा जिले के गिरियक थाना पुलिस को आज गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को चोरी की 5 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपितों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। जिसे निरुद्ध किया गया। सभी बिहारशरीफ के रहने वाले हैं।राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है।

उसी दौरान गिरियक थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच के क्रम में बाइक पर सवार दो युवक और एक किशोर को रोका गया। कागजात जांच में बाइक चोरी की निकली।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों ने चोरी की अन्य वारदातों को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और कुल 5 बाइक भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपितों में लहेरी थाना क्षेत्र के कटरापर मोहल्ला निवासी सरफराज आलम, शाहिद, नदी मोड़ निवासी अरसलान और अखाड़ा पर निवासी साकिर शामिल हैं। सभी की उम्र 18 से 20 साल के बीच है।

डीएसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे