नालंदा में अवैध कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 


नालंदा, बिहारशरीफ 03 सितंबर (हि.स.)। बेन थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार, बेन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम ‘डाक बाबा स्थान’ के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है या अवैध सामान के साथ मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बेन थाना की एक विशेष टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार को चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई।पुलिस की टीम ने जब डाक बाबा स्थान के पास दबिश दी, तो वहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से **05 जिंदा कारतूस और 02 बुलेट गन कारतूस** बरामद किए गए। बरामद कारतूसों की मौजूदगी के संबंध में वह कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले का रहने वाला विजय दास, ग्राम बिशुनपुर दरिया डीह, थाना पचंभ है। इस मामले में पुलिस ने बरामद कारतूसों को जब्त कर लिया है और बेन थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस युवक का संबंध किसी अंतरराज्यीय गिरोह से है यानी इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल, अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे