नालंदा जिले में फुटेज के आधार पर दो स्नेचर गिरफ्तार
नालंदा, बिहारशरीफ 07 मई (हि.स.)। नालंदा जिले के दीपनगर थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया है। फिर उनकी निशानदेही पर गुरुवार को जोरारपुर गांव में छापेमारी कर एक जेवर दुकानदार को भी पकड़ा है। पकड़ा गया दुकानदार अमरनाथ वर्मा है और उसके दुकान से 13 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार स्नेचर मनीष कुमार उर्फ बुच्चा और धीरज कुमार की निशानदेही पर जेवर दुकानदार को पकड़ा गया है। दुकान से गला सोना बरामद हुआ। दुकानदार चोरी का जेवर सस्ते दाम में खरीदकर उसे गला देता था। इसके बाद महंगे दामों पर उसकी बिक्री करता था।
स्नेचरों ने 1 मई को सोहसराय थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया था। इसके अलावा बदमाशों ने 26 अप्रैल को नालंदा, पावापुरी और दीपनगर थाना क्षेत्र मे ंझपट्टामारी की घटना को अंजाम दिया था।फुटेज से बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया है कि चोरी का जेवर वह जेवर दुकानदार अमरनाथ वर्मा को बेच दिया करता था। जिसके बाद दुकानदार को गिरफ्तार कर गला सोना बरामद किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे