नालंदा जिले में विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत

 

नालंदा, 18 अप्रैल (हि.स.)। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई पुल के पास टर्निंग पर शनिवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढ़े में गिर गई, जिससे सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक महेशपुर गांव निवासी 50 वर्षीय विजेंद्र प्रसाद उर्फ साधुजी हैं।मृतक के भाई सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि बिजेंद्र ट्रेन का टिकट कटाने हिलसा रेलवे स्टेशन जाने निकले थे। उसी दौरान हादसा हुआ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना रहुई थाना अंतर्गत सलमाबाद गांव निवासी बीमार महिला की शनिवार की सुबह मौत हो गई। मृतका ललन यादव की 30 वर्षीया पत्नी रूपा कुमारी है। परिवार ने बताया कि महिला बीमार चल रही थीं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।तिसरी घटना अस्थावां थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गोबर बिगहा गांव के समीप खेत से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका के पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे