कांग्रेस का सर्वोदय संकल्प शिविर 29 मई से
पटना, 28 मई (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 29, 30 एवं 31 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में सर्वोदय संकल्प शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा, उनके सिद्धांतों एवं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस शिविर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि “सर्वोदय संकल्प शिविर” का प्रथम चरण 18, 19 एवं 20 अप्रैल को सदाकत आश्रम में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 40 से अधिक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रथम चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त