डॉ. अखिलेश सिंह के सफल कार्यक्रम से भाजपा और उनके एजेंट हताश : सुमन मल्लिक
अररिया 27 अक्टूबर(हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक ने राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह पर भाजपा के नेताओं और कुछ एजेंटों द्वारा भीड़ के नही आने की खबरों को भ्रामक और हास्यास्पद बतलाया। श्री मल्लिक ने कहा की कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता और आयोजन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया।
श्री मल्लिक ने कहा की उक्त कार्यक्रम में बापू सभागार में बिहार के विभिन्न कोने से डॉ.अखिलेश सिंह के समर्थक और कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी जन सैलाब के साथ उमड़ पड़ा। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफार्म पर पूरी तरह समर्थकों से भरे बापू सभागार की तस्वीर को न दिखला कर, कार्यक्रम के समापन के समय की तस्वीर को जानबूझ कर दिखलाया गया, ताकि भ्रामक खबर को लोगों को दिखला कर उन्हें भ्रमित किया जा सके।
उन्होंने कहा की अंतिम समय में कार्यक्रम में दूर-दूर जिलों से आये लोग निकलने लगे थे, उस वक्त की तस्वीर को दिखलाकर सस्ती वाहवाही लेना चाहते हैं भाजपा और उनके कुछ एजेंट।
श्री मल्लिक ने कहा की राहुल गांधी के आंदोलनों से भाजपा की असलियत देश के सामने कमज़ोर होती जा रही हैं तथा देश के जनमानस के सामने अपनी गिरती साख को बचाने के लिए भ्रामक और हास्यास्पद खबरों का सहारा लिया जा रहा हैं। साथ ही उन्होंने कहा की बापू सभागार के अंदर जिस युवक के झड़प को बार-बार दिखलाया जा रहा है उसने हॉल से निकल कर स्वयं स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि उसका नाम संतोष कुमार हैं और वो छपरा का रहने वाला कट्टर कांग्रेसी हैं,वो यह कहना चाहता था की मोदी ऐसे नही जायेगे बल्कि इसके लिए हम लोगों को सड़कों पर उतरना होगा, परन्तु लोगों ने इसे आधा-अधूरा ही सुन उससे उलझ गए।
श्री मल्लिक ने कहा की डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह बड़े जनाधार वाले समर्पित नेता हैं, जिनके समर्थक पूरे बिहार में हैं और जयंती कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर