कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात
पटना, 25 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में नयी सरकार बनने के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल साफ दिखायी दे रही है। दरअसल शनिवार को कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। समीर कुमार सिंह मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री से मुलाकात की,जिसकी तस्वीर भी सामने आयी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से समीर कुमार सिंह की इस मुलाकात काे राज्य की बदलती सियासी परिस्थितियों के संकेत के रूप में देखा जा सकता है,ऐसा इसलिए क्याेंकि, इससे पहले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं, जिससे कांग्रेस खेमे में हलचल और तेज हो गई है।
हाल के राज्यसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के कुछ विधायकों और राजद के एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। इसके कारण राजद के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था।
इस घटनाक्रम के बाद से विपक्षी एकजुटता पर सवाल उठे थे और अब मुख्यमंत्री से कांग्रेस नेताओं की लगातार मुलाकातें नए राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा कर रही हैं।
इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 अणे मार्ग पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी