कहरा ग्रामीण मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
सहरसा, 24 मार्च (हि.स.)। जिला के सहरसा विधानसभा अन्तर्गत विधानसभा अन्तर्गत कहरा ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026’ का मंगलवार को समापन हुआ।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय आधारित विचार, सेवा भाव और संगठन के मूल सिद्धांतों पर चर्चा की।भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने पंडित दीनदयाल जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।जब विचार और कार्यकर्ता दोनों सशक्त होते हैं, तभी संगठन समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान' के तहत सहरसा जिला के कहरा ग्रामीण मंडल अंतर्गत अमरपुर में प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और आगामी सांगठनिक लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता व जिला प्रवक्ता अभिलाष कुमार खां के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा नेता विजय बंसत,उपाध्यक्ष मीहिर झा,भाजपा नेता दिलीप साह भाई भीएस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जिससे कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त बनते हैं।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति पर प्रकाश डाला।आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और मंडल के कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर कहरा ग्रामीण मंडल के भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार