सारण में सामूहिक वंदे मातरम गीत का आयोजन
सारण, 28 मार्च (हि.स.)। राष्ट्र गीत वन्दे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले सभी सरकारी कार्यालयों में सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।
मुख्य कार्यक्रम जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ जहाँ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्र गीत का गायन किया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत जिले के अन्य अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम् के सामूहिक गान से हुई जिसमें स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा वातावरण देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा यह गीत देश के ऐतिहासिक गौरव से जुड़ा हुआ है हमें इसे सदैव अपने स्मरण करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, सिविल सर्जन, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्कूट एंड गाइड के कैडेट्स एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अभियान के तहत जिले के अन्य प्रखंडों और अधीनस्थ कार्यालयों में भी सामूहिक गायन का आयोजन कर राष्ट्र गीत के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार