बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 




पटना, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के

अवसर पर पटना हाई कोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा निवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, विधायक महेश्वर हजारी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरूण मांझी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त