मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 


पटना, 27 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम का जीवन पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग-तपस्या एवं मर्यादा का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी असीम भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। आप सभी पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त