युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भागलपुर में मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

 


भागलपुर, 10 मई (हि.स.)। पटना में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के खिलाफ रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भागलपुर में एस एस आई के छात्र संगठनों ने पुतला दहन किया।

पटना के सड़कों पर टीआरई-4 के विज्ञापन की मांग को लेकर बेरोजगार युवा प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं प्रदर्शनकारियों पर पटना की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई कर अत्याचार करने जैसे गंभीर आरोप अभ्यर्थी ने सरकार पर लगाया है।

पटना में किए गए अभ्यर्थी के पिटाई एवं अत्याचार को लेकर भागलपुर में छात्र आक्रोशित हो गए हैं। जहां तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

इस दौरान एस एस ए आई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार की सरकार निरंकुश हो गई है। जब बेरोजगार छात्र रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरते हैं तो उसके जबाब में सरकार रोजगार की जगह लाठीयां बरसाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर