इंदौर में बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की

 

-मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।

पटना, 19 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 06 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी