मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे अनुष्ठान 'खरना' का प्रसाद किया ग्रहण

 






पटना, 14 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे अनुष्ठान 'खरना' का प्रसाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री सह विधायक मंगल पाण्डे, विधान पार्षद अनिल शर्मा, विधान पार्षद संजय मयूख, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू कुमार के यहां ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें दीं तथा सभी लोगों से प्रेम एवं सद्भाव के साथ इस महापर्व को मनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त