सिविल सर्जन ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, दो चिकित्सक मिले गायब
सुपौल, 25 मई (हि.स.)। सिविल सर्जन बाबू साहब झा ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में रूम नम्बर छह में डॉक्टर रणधीर कुमार अनुपस्थित पाए गए। चिकित्सक 11:20 बजे अस्पताल पहुंचे। सिविल सर्जन ने कहा कि विलंब का कारण बताएं। उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया। इतना ही नहीं आंख स्पेशलिस्ट में भी चिकित्सक भी अनुपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा इसमें सुधार लाएं। वे खुद कल से ड्यूटी आउट डोर में बैठने की बात कहीं।
सिविल सर्जन हर एक - एक वार्ड का जायजा लिया। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को पूछताछ किया। समय से भोजन एवं दवा दी जाती है कि नहीं, जिस पर मरीजों ने जानकारी दी की उन लोगों को समय से भोजन, नास्ता दी जाती है।
डॉक्टर शशि भूषण ने कहा कि पानी की काफी दिक्कत हो रही है। सीएस ने पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। डॉक्टर रंजीत कुमार ने महिला वार्ड की भी समस्या बताया। इसमें सुधार लाने की बात कही। निरीक्षण के क्रम में डीएस डॉक्टर नूतन वर्मा, शशि रंजन, ठाकुर प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ शशि कुमारी, पूजा कुमारी, मैनेजर अभिषेक, मुकेश कुमार अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र