सुपौल शहर में निकलेगा व्यास रथ यात्रा
सुपौल, 29 जून (हि.स.)। वेदव्यास सह लोकदेव भीम-केवट जयंती आयोजन समिति की बैठक सेवानिवृत्ति प्राचार्य सीताराम मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
संयोजक प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल,पूर्व विभागाध्यक्ष बी एन मंडल विश्वविद्यालय ने कहा बिखरे हुए समाज को जोड़ने तथा उसमें स्वाभिमान जागृत करने के लिए केवट समाज को व्यास के जन्म दिवस आषाढ़ी पूर्णिमा को ज्ञान पर्व के रूप मे मनाना चाहिए। इस अवसर पर दीपावली के तरह घऱ -आंगन को प्रकाशमान करना चाहिए और वेद व्यास द्वारा बतलाये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।संयोजक ने कहा जयंती समारोह में अतिथियो को गौरव के प्रतिक महर्षि व्यास के प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
अधिवक्ता भरत भूषण मंडल ने कहा जिस समाज मे पूर्वजो के प्रति आस्था नहीं है, उसका पतन निश्चित है। लोक देव भीम केवट के संघर्ष और जनकल्याण की नीति को अमल मे लाना होगा, तभी समाज मे सम्मान और उचित भागीदारी मिलेगी। बैठक में सर्वसम्मिति से विस्तारित आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमे प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल को संयोजक, सीताराम मंडल को स्वागताध्यक्ष,अशोक कुमार मंडल को कोषाध्यक्ष, गोपाल मंडल को समन्वयक तथा डॉ आलोक कुमार को मंच संचालन का दायित्व दिया गया। अन्य सदस्यों में ज्ञान प्रकाश, बिष्णुदेव मंडल, भरत भूषण मंडल, जगदीश कामत, उमेश कामत, नटवर कामत, उदय मंडल, शशिभूषण मंडल, सत्यनारायण मंडल,दुर्गा प्रसाद भारती, रामू मंडल और रामबहादुर मंडल को 17 सदस्यी समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में रथ यात्रा का मार्ग बस स्टैंड, लोहिया चौक, महावीर चौक, थाना चौक, और भेलाही से कीर्तन भवन, पॉलिटेक्निक, स्टेशन होते हुए गौरवगढ़ समारोह स्थल पर समाप्त होना तय किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन वार्ड पार्षद मिथिलेश मंडल ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र