बाल सुरक्षा को लेकर एएचटीयू का विशेष जागरूकता अभियान

 


अररिया 24 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज में जिला पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से शुक्रवार को दो शिक्षण संस्थानों में बाल सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम एएचटीयू ने जागरण कल्याण भारती और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से मिथिला पब्लिक स्कूल और प्लस टू स्तरीय ली अकादमी स्कूल में आयोजित किया।

मिथिला पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या पुतुल मिश्रा ने की,वहीं प्लस टू स्तरीय ली अकादमी स्कूल में स्कूल प्रधान नगमा रूही की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।दोनों जगह संचालन जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार ने किया।

एएचटीयू के निरीक्षक मुकेश कुमार और उप निरीक्षक प्रभा कुमारी ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति सतर्कता और अभया ब्रिगेड की कार्य प्रणाली को लेकर बच्चों को जानकारी दी।मुसीबत में किस तरह पुलिस से मदद लेकर आत्मनिर्भर बना जा सकता है,इसका टिप्स बच्चों को दिया गया।बच्चों को अलग अलग मामलों के लिए प्रयुक्त हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में फारबिसगंज थाना की महिला सुरक्षा कर्मी अश्विनी सिंह,रबीना कुमारी, नेहा चौधरी एवं दोनों शिक्षण संस्थानों के शिक्षकगण मौजूद रहे।दोनों शिक्षण संस्थानों के बालिकाओं ने मानव तस्करी मुक्त,बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए शपथ लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर