20 हजार रिश्वत के साथ सीएस कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

 


डेहरी आन सोन, 22 मई (हि.स.)।

रोहतास जिले के सासाराम में

निगरानी विभाग की टीम ने आज सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक सतीश कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

निगरानी विभाग की पटना से टीम डीएसपी विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व मे आई थी। जानकारी के अनुसार प्रधान सहायक संझौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित महिला लेखा प्रबंधक से ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए प्रधान सहायक रिश्वत ले रहा था। इसकी शिकायत महिला चिकित्सा कर्मी के द्वारा निगरानी थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आलोक में पहुंची टीम ने घूसखोर प्रधान सहायक को रंगे हाथ दबोच लिया।

बताया जाता है कि प्रधान सहायक को गिरफ्तार करने के लिए निगरानी विभाग की टीम आज सुबह से ही अपनी जाल बिछाए बैठी थी।

जिला के स्वास्थ्य विभाग से यह कोई पहली गिरफ्तारी नहीं है। इसके पहले भी दो सिविल सर्जन, एक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एक लेखपाल के अलावा चार क्लर्क गिरफ्तार हो चुके हैं। निगरानी विभाग के लगातार दबिश के बाद भी सिविल सर्जन कार्यालय में रिश्वतखोरी हमने का नाम नहीं ले रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा