चैत्र नवरात्र को लेकर एसएसबी हेडक्वार्टर स्थित मंदिर में कलश स्थापना के साथ पूजा अर्चना
अररिया 19 मार्च(हि.स.)।
एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा मुख्यालय में हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को मंदिर में विधिवत पूजा एवं कलश स्थापना की गई।
एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने पूजा अर्चना में भाग लिया और उपवास कर हिन्दू रीति रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति की देवी मां दुर्गा का आह्वान करते हुए कलश स्थापित किया।एसएसबी कमांडेंट शाश्वत कुमार के साथ मौके पर चिकित्सा संयुक्त अस्पताल बथनाहा के कमांडेंट निवास गोंडा एन,डॉ दीपक प्रसाद,द्वितीय कमान अधिकारी डॉ वी.चकमा सहित अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य बल कार्मिक व संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मौके पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने भी भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर