नेक दिल के इंसान थे हजरत अली साहब - चक्रपाणि

 


भागलपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिले के अकबरनगर नगर पंचायत के रसीदपुर में हजरत मोहम्मद अली साहब के मजार पर गुरुवार को बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु की नेतृत्व में चादर ताजपोशी किया गया।

डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि मोहम्मद हजरत अली साहब नेक दिल के इंसान थे। वे हमेशा देश एवं समाज के उत्थान एवं अमन चैन की बात करते थे। इस मौके पर मोहम्मद मेराज, मोहम्मद अली, मोहम्मद राजा, अकबरनगर पैक्स अध्यक्ष विकेश कुमार, हिमांशु कुमार, शंभू कुमार शंभू, पंकज कुमार पंकज, विवेक चौधरी, अरुण चौधरी, हर्षवर्धन कुमार, ब्रजेश कुमार हिमांशु, प्रणव कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, मानस राज, अंकित कुमार, प्रीतम कुमार आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर