शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

 


बक्सर, 4 जुलाई (हि.स.)। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-920 स्थित नया भोजपुर जाने वाले मार्ग के समीप छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार देर रात की गई।

गिरफ्तार आरोपितों में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चना भरियार निवासी गुड्डू बिंद (पिता- वीरा बिंद) एवं श्रीपति बिंद (पिता- बलिराम बिंद) शामिल हैं।

दोनों के पास से 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई। वहीं सिमरी थाना क्षेत्र के भौरौली निवासी विकाश यादव (पिता- श्रीराम यादव) को 19.42 लीटर अंग्रेजी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामद अंग्रेजी शराब में 180 एमएल की 19 बोतल तथा 500 एमएल की 32 बोतलें शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra