समाज सेवा प्रभाग के प्रतिनिधियों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
अररिया 26 मई(हि.स.)।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के सेरेमोनियल हॉल में आयोजित विशेष राजयोग सभा के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सेवा परिचय प्रस्तुत किया गया।समाज सेवा प्रभाग में फारबिसगंज के ओम शांति केन्द्र की संचालिका बी.के.रुकमा दीदी भी शामिल थी।
मौके पर समाज सेवा प्रभाग की ओर से दिल्ली जोनल कोऑर्डिनेटर बीके आशा दीदी ने राष्ट्रपति जी के समक्ष प्रभाग द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि समाज सेवा प्रभाग शांति, प्रेम, एकता एवं निस्वार्थ सेवा के संकल्प के साथ भारत एवं नेपाल में रक्तदान महाअभियान, राजयोग शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, वरिष्ठ नागरिक कल्याण, नशा मुक्ति तथा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जैसे अनेक सेवा कार्य निरंतर संचालित कर रहा है।
कार्यक्रम में समाज सेवा प्रभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके अवतार भाई, मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई,ब्रम्हाकुमारी सेंटर फारबिसगंज अररिया केंद्र की संचालिका बी के रुकमा दीदी सहित विभिन्न राज्यों के समाज सेवा प्रभाग के कोऑर्डिनेटर्स एवं सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा शांति, मानवीय मूल्यों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया I
फारबिसगंज केंद्र की संचालिका रुक्मI दीदी के राष्ट्रपति से मिलन पर केंद्र के भाई बहनों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों में खुशी व्याप्त हो उठी है I भारत नेपाल पूर्वांचल क्षेत्र की प्रमुख बी के गीता,दीदी, बी के किरण दीदी, बी के सीता दीदी, बी के संतोषी दीदी, डॉ यू सी मंडल, डॉ मानव महेश ठाकुर, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन देवी, राजू भगत, मदन कनोजिया,अजातशत्रु अग्रवाल, इंजिनियर आयुष अग्रवाल,अशोक डाबरीवाला,पप्पू डालमिया, रेखा धनावत,,मृदुला भगत, फूलकुमारी दीदी ,इंदु दीदी आदि ने कहा कि यह बहुत ही गौरवशाली मिलन समारोह रोमांचित करने वाला यादगार क्षण हैI
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर