नीतीश की पहल, सम्राट का संकल्प : नवल शर्मा
पटना, 13 अगस्त (हि.स.)। जनता दल यूनाईटैड (जदयू)
के
तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी पहल को आगे बढ़ाते हुए, मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट का यह निर्णय ऐतिहासिक है कि ‘कुशल युवा कार्यक्रम’ को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है।
गुरुवार काे जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि 6,436 केंद्रों के माध्यम से हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, बेहतर कौशल और दोहरे नियोजन के साथ दोहरी आय के अवसर। यही है विकसित और आत्मनिर्भर बिहार की दिशा।
उन्हाेंने कहा
नीतीश कुमार के आदर्शों और विकास की सोच पर चलते हुए एनडीए सरकार युवाओं को सिर्फ नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी के योग्य बनाने वाला युवा बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्हाेंने बताया कि कौशल प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और रोजगार से जोड़ने की यह व्यवस्था लाखों युवाओं के भविष्य को संवारने का काम करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी