नीतीश माॅडल ही विकास का आधार: अंजुम आरा
पटना, 25 अप्रैल (हि.स.)। जनता दल (यूनाईटेड ) के प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने शनिवार काे बया जारी कर कहा कि बिहार में ‘नीतीश माॅडल’ ही विकास का वास्तविक आधार है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने ‘न्याय के साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर आधारित एक सशक्त और अनुकरणीय विकास माॅडल स्थापित किया है, जो बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुका है।
हाल ही में बिहार विधानसभा में संपन्न विश्वास मत के दौरान सत्ता पक्ष के सभी माननीय सदस्यों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार के नेतृत्व, उनकी नीतियों एवं विकास दृष्टि पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। यह केवल राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि राज्य के सतत, समावेशी और न्यायसंगत विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।
प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा ‘नीतीश माॅडल’ ने सुशासन, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन सुनिश्चित किए हैं। परिणामस्वरूप, आज बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के सामने एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है।
यह स्पष्ट है कि ‘नीतीश माॅडल’ ही बिहार के समावेशी और संतुलित विकास की आधारशिला है, और इसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए राज्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी