जदयू के मीडिया सेल के पूर्व प्रदेश सचिव अंकुर कुमार राज कांग्रेस में शामिल
पटना, 13 अप्रैल (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जदयू के मीडिया सेल के पूर्व प्रदेश सचिव अंकुर कुमार राज को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम नए साथी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं, इनके जुड़ने से पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अंकुर कुमार राज छात्र जदयू से जुड़े थे तत्पश्चात जिला पटना महानगर के सचिव बने और मार्च 2025 से जनवरी 2026 तक प्रदेश सचिव,मीडिया सेल,JDU के पद पर कार्यरत थे।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल अंकुर कुमार राज ने कहा कि हमारा परिवार शुरू से सामाजिक न्याय,समाजवाद, लोकतंत्र, संविधान में विश्वास करता हैं। मेरी विचारधारा शुरू से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त