प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तीन सदस्यीय प्रोटोकॉल कमिटी का किया गठन
Feb 24, 2026, 16:16 IST
पटना, 24 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय प्रोटोकॉल कमिटी का गठन किया है। इस कमिटी में डॉ. शशि रंजन, रौशन कुमार सिंह और कुमार दिवाकर सिंह को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नई प्रोटोकॉल कमिटी पार्टी कार्यक्रमों, बैठकों और वरिष्ठ नेताओं के आगमन-प्रस्थान से जुड़े व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संचालित करेगी।
नव नियुक्त सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त