29, 30 एवं 31 मई को सर्वोदय संकल्प शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम
पटना, 20 मई (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने आगामी 29, 30 एवं 31 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित होने वाली सर्वोदय संकल्प शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एक संचालन समिति का गठन किया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन को इस समिति का संयोजक तथा अरविंद चौधरी को सह-संयोजक बनाया गया है।
संचालन समिति के अन्य सदस्यों में प्रो. कुमारी अनिता, राजीव शर्मा, राजेश रंजन पप्पू, इबरार राजा, खुशबू कुमारी, ब्रह्म प्रकाश, पूनम यादव, विनय राव, नीतीश कुमार सिंह, तारक चौधरी, प्रभुनाथ राम, विश्वनाथ बैठा, सुशीला चंद्रवंशी, श्वेता राम तथा नंद किशोर यादव बनाए गए हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांतों और मूल्यों से अवगत कराना है।
ज्ञातव्य है कि सर्वोदय संकल्प शिविर पहला चरण 18, 19 एवं 20 अप्रैल को सदाकत आश्रम में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 40 से अधिक पार्टी नेताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त