कटिहार में 25 हजार के इनामी अपराधी गिरफ्तार

 

कटिहार, 23 मार्च (हि.स.)। जिले के बरारी थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी और वांछित अपराधी तूफानी यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, तूफानी यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, छीनतई, चोरी और आम्र्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह ग्राम भैंस दियारा में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तूफानी यादव का आपराधिक इतिहास रहा है, उसके खिलाफ बरारी और पीरपैती थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह