मांझी में रेलपुल की सुरक्षा हेतु की जा रही बोल्डर पीचिंग

 










सारण, 11 मई (हि.स.)। मांझी छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलपुल को सरयू नदी के कटाव से स्थायी रूप से सुरक्षित करने के लिए बोल्डर पीचिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

रेल विभाग द्वारा पुल के पश्चिम दिशा में लगभग 1500 मीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी पीचिंग का प्रस्ताव है। वर्तमान में जेसीबी, मोटरबोट और दर्जनों मजदूरों की सहायता से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर स्थानीय भोला नाथ शाहू ने बताया कि घाटों की स्थिति को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि रामघाट के पास पहले हुए पीचिंग कार्य के कारण तट काफी खतरनाक और उबड़-खाबड़ हो गया है।

रजवंती देवी को अंदेशा है कि यदि यही स्थिति रही तो बैरिया घाट, सोनासती घाट और बाबा मधेश्वर नाथ घाट भी असुरक्षित हो जाएंगे, जिससे स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में भारी परेशानी होगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बोल्डर पीचिंग के बाद प्रभावित घाटों का समतलीकरण कराया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार