विधान परिषद चुनाव में दरभंगा से एनडीए दोनो उम्मीदवार की हार पर मंथन जारी
मधुबनी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के दोनो प्रत्यशियों की हार पर मंथन विमर्श जारी है।एनडीए कार्यकर्त्ता मर्मामत हैं। शुक्रवार को एनडीए के घटक दल से जुड़े लोगों ने दरभंगा क्षेत्र से करारी हार की मुहताज होने का कारण शीर्ष नेतृत्व की कथित अकर्मण्यता बताया।
राष्ट्रीय जनता दल व जन सुराज के प्रत्यशी की यहां जीत हुई है। एनडीए प्रत्यशी की हार को लोग मंथन के लिए शुक्रवर को आरोप प्रत्यरोप लगाया है। बताया की जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के गृह क्षेत्र में दोनों प्रत्यशी की हार एनडीए घटक दल के लोगों को शर्मनाक स्थिति में ला दिया है। कारण दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर व बेगूसराय में एनडीए के सभी घटक दल के कद्दावर सांसद मंत्री विधायक विराजमान हैं। जबकि दरभंगा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवगी की मौजूदगी है। बावजुद दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के दोनो प्रत्यशी की हार हुई है।
संजय झा के नेतृत्व में दरभंगा में जदयू प्रत्यशी को महज 823 वोट प्राप्त हुए। जबकि भाजपा के उम्मीदवार सर्वेश कुमार दुसरे नंबर पर रहे हैं ।बताया की बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद गिरिराज सिंह की दवंग वर्चस्व है।समस्तीपुर में लोजपा सांसद शांभवी हैं।भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय का दबदबा वहां है। दरभंगा में भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर मधुबनी में भाजपा सांसद अशोक यादव व झंझारपुर में जदयू सांसद रामप्रीत मंडल कद्दावर नेता हैं। बावजुद दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के दोनो प्रत्यशी की करारी हार हुई है। जो सर्मनाक है।
खासकर राज जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के गृह क्षेत्र में दोनों उम्मीदवारों का हार जाना उनके सेहत व प्रतिष्ठा पर सवालिया निशान लगाया है। बताया कि समस्तीपुर में उप मुख्य मंत्री विजय चौधरी भी कारगर सहयोग नहीं किया।
इधर राष्ट्रीय लोक समता के मधुबनी नगर विधायक माधव आनंद मधुबनी में विराजमान रहते कोई सहयोग नहीं कर पाए। जबकि नीतिश मिश्रा झंझारपुर में यूथ आईकोन विधायक सहित काबीना मंत्री के रूप में अभी स्थापित हैं। इसी प्रकार अरुण शंकर प्रसाद खाजौली क्षेत्र से जीतकर राज्य सरकार में काबीना मंत्री बने हुए हैं ।भाजपा के दो- दो मंत्री मिथिलांचल से हैं। बावजुद इन लोगों का कोई खास पहल नहीं रहा।
मधुबनी जिला के प्रभारी मंत्री के रूप में लेसी सिंह भी कारगर साबित नहीं रहीं। जिसका परिणाम रहा की जदयू के प्रत्याशी चुनाव हार गए। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्यशी की हार को लोग संजय झा की व्यक्तिगत क्षाति बता रहे हैं ।उसी प्रकार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार की हार को गिरिराज सिंह साहित अन्य भाजपा सांसद की अहमियत पर चोट लगाया है। इस प्रकार दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दोनों प्रत्यशी की हार को लोग जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में एनडीए के अन्य घटक दल के संग इनकी करारी हार बता रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लम्बोदर झा