सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिया भाग

 


अररिया 17 सितम्बर(हि.स.)। अररिया के तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।मौके पर दर्जनों युवकों द्वारा जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।सदर अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के देखरेख में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

मौके पर मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह शिविर सेवा, समर्पण और मानवता की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प लेने वाले सभी रक्तदाताओं एवं आयोजनकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि सेवा का यह संकल्प जन-जन तक पहुंचे और समाज में सहयोग एवं मानवता की भावना और मजबूत हो, यही कामना है।उन्होंने रक्तदान को लेकर कमजोर होने और रक्त की कमी के अवधारणा को लेकर स्पष्ट करते हुए कहा कि रक्तदान से नए रक्त का निर्माण होता है और रक्त के शुद्धिकरण के लिए रक्तदान आवश्यक है और फिर रक्तदान महादान है,जो जरूरतमंदों के जान को बचाने का काम करता है।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,सांसद प्रदीप कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष संजय अकेला,सुमित सुमन,सुष्मिता ठाकुर,कनकलता झा,पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,आकाश राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और तेरापंथ युवक परिषद के लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर