पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय संयुक्त सत्र संपन्न
दरभंगा, 23 मार्च (हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी महाविद्यालय, सुंदरपुर (दरभंगा) में आयोजित दरभंगा सदर एवं लहेरियासराय नगर उत्तरी मंडल का दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, पार्टी की विचारधारा तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगामी चुनावों एवं विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार एवं सुजीत मल्लिक, विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, विधानसभा संयोजक लक्ष्मण काश्यपकार, मंडल अध्यक्ष संगीत शाह, सुनील शाह, अखिलेश सिंह, पप्पू ठाकुर, डॉ. राजकुमार भारती, प्रमोद चौधरी, संगीत कुमार गुप्ता, रमेश प्रसाद, दीपक महतो, पिंटू महासेठ, मनीष खट्टीक, सूरज चौधरी, अनुराग सिंह, मुन्ना राम, रविकांत झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra