पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम

 




भागलपुर, 05 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एनडीए कार्यालय बिहपुर में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत विधानसभास्तरीय डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस विधायक इं.शैलेंद्र ने कहा कि पार्टी प्रत्येक बूथ पर दस कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देकर उन्हें डिजीटल बना रही है। यानि प्रत्येक बूथों पर तैयार हमारे 12 में से दस कार्यकर्ता अब पूरी तरह से डिजीटल होगें। इसके लिए सरल एप के माध्यम से उन्हें एक छोटी सी परीक्षा से गुजरकर प्रमाण पत्र पाना है। जिसका अंतिम दिन सोमवार तक ही है।

भाजपा आईटी सेल के नवगछिया जिला संयोजक संजीव कुमार वर्मा ने कहा ने कहा पार्टी का विजन है कि डिजीटल लर्निंग से सीखें,प्रमाण पाएं व खुद को सशक्त बनाएं। मंत्री इं.शैलेंद्र ने कहा कि पार्टी के सरल एप पर शीर्ष नेताओं का पूरा इतिहास, पार्टी के कार्यक्रम समेत पंच निष्ठा से कार्यकर्ता अपटेड रहे हैं। इसको लेकर प्रशिक्षित मंडल अध्यक्ष व अन्य बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि बिहपुर विस में सभी बूथों पर कुल 3160 डिजीटल कार्यकर्ता होगें। इं.शैलेंद्र ने दावा किया कि पार्टी के इस कार्यक्रम में नवगछिया पुलिस जिला और बिहपुर विस पूरे राज्य अव्वल रहेगा। कार्यक्रम में दिनेश यादव, अभय कुमार राय, मुकेश राणा, रूपेश रूप, संजय शर्मा नागर, डोमी मंडल, नवीन उर्फ चुन्नू, इं.कुमार गौरव, काजल देवी, सभी मंडल अध्यक्ष और कई जिलास्तरीय नेता आदि की अहम भागीदारी रही। वहीं इस मौके पर मंत्री इं.शैलेंद्र ने 11 अप्रैल से 11 मई तक का अपना रिपार्ट कार्ड भी कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर