संत रविदास के जयंती वर्ष पर 2 अगस्त से घर-घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष

 

सारण, 01 अगस्त (हि.स.)। संत रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष की तैयारियों हेतु सर्किट हाउस छपरा में भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास जी के विचार राष्ट्र निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने उन्हें सामाजिक समरसता का पुरोधा बताया।

जिलाध्यक्ष ने घोषणा की कि 2 अगस्त से कार्यकर्ता घर-घर जाकर संत जी के विचारों का प्रचार करेंगे एवं मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, कार्यालय मंत्री अर्धेंदु शेखर, उपाध्यक्ष कृष्णा राम और पप्पू चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार