प्रधानमंत्री के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजा-पाठ

 




सहरसा, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को महावीर चौक मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इस अवसर पर देश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए सामूहिक रूप से मंगल कामना की गई।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के विकास, सुशासन, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं।

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन एवं राष्ट्र के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राजीव रंजन साह, मिहिर झा, रिंकी देवी, विजय बसंत, सुबोध साह, सुगामनी देवी, नमिता पाठक, राम सुंदर साहा, महावीर यादव, मिडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशिष गुप्ता, बिपिन कुमार कुशवाहा, राजेश वर्मा, महेश झा, सुमीत कुमार, बिट्टू, हेम नारायण गुप्ता, अखिलेश पांडेय, संजय साह, प्रदीप झा सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार