भाजपा की बैठक मे वंदे मातरम् का गायन पूरा नहीं करने की निंदा
अररिया 21 अगस्त(हि.स.)। कांग्रेस वर्किंग कमिटी द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् पूरा न गाने का निर्णय देश विरोधी और तुष्टीकरण का परिचायक है।देश संविधान से चलेगा,न की कांग्रेस वर्किंग कमिटी के फरमान से।
उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने फारबिसगंज नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित नगर के पदाधिकारियों के बैठक में कही।
भाजपा नेता कुमार ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा की कांग्रेस का यह निर्णय न केवल बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के महान रचना का अपमान है, बल्कि
उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के भी अपमान किया है जिन्होंने वंदे मातरम का जयघोष करते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। श्री कुमार ने कांग्रेस द्वारा वोट बैंक कि राजनीति के लिए राष्ट्रगीत का अनादर करने के निर्णय को अक्षम्य बताया और कहा की देश की जनता इसका करार जवाब देगी। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद ने कहा की राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। कहा कि सत्ता की राजनीति में राष्ट्र गौरव का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मौके पर बैठक में नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार, शिवराम शर्मा, नगर मंत्री विपिन जसवाल, अमल ओझा, राजेश्वर साह शुभम राय सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर