भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात,स्वच्छता और नशा मुक्ति का लिया संकल्प

 


अररिया 27 सितम्बर(हि.स.)।

फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 136वें कड़ी का श्रवण कर प्रधानमंत्री के द्वारा नशा मुक्ति और गांधी जयंती पर स्वच्छता को लेकर किए गए चर्चे पर संकल्प लिया।

बूथ संख्या 178-179 में रेडियो पर श्रवण करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रेरित करने वाला बताया।मौके पर मौजूद भाजपा नेता प्रवीण कुमार,नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, नगर उपाध्यक्ष राधा देवी,पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, नगर मंत्री विपिन जायसवाल,बूथ अध्यक्ष पवन कुमार,रेखा देवी,,शकुंतला देवी,सोनू कुमार,कन्हैया कुमार,करण कुमार,ऋषभ कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने समूह में पीएम के मन की बात का श्रवण किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक से सूर्य ग्राम तक कई प्रेरक प्रसंग यथा डिजिटल जनगणना, भारतीय संस्कृति, प्राचीन मंदिरों स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति अभियान, खेल ओडीओपी और पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने संस्कृति समाज और राष्ट्र के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले अशोक सिंहल जी के सौवें जन्म जयंती का विशेष रूप से उल्लेख किया।पीएम ने मन की बात में आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने और आतंकवाद पर प्रहार जारी रखने का जहां जिक्र किया, वही जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व करार दिया। इसके लिए अपना समय जरूर निकालने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने 2अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता के महत्व का जिक्र करते हुए युवाओ से नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील की। कहा की पीएम ने थाइलैंड में भगवान गणेश की पूजा फ्रा फिकानेट के रुप में किए जाने तथा असम में पिग्मी हॉक को बचाने के लिए चलाए गये संरक्षण कार्यक्रम की जानकारी देशवासियों से साझा किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर