भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात को करार दिया भारत के समग्र विकास का प्रतिबिंब

 


अररिया 31 मई(हि.स.)।

मन की बात में पीएम का संवाद सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के समग्र विकास का प्रतिबिंब के साथ सार्वजनिक भागीदारी की अभिव्यक्ति भी कराता है।उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कही।

भाजपा फारबिसगंज नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,पूर्व उपमुख्य पार्षद मोती खान,विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा,बूथ अध्यक्ष श्यामसुंदर मंडल,नगर उपाध्यक्ष शिवराम शर्मा,अम्ल ओझा,नगर महामंत्री संदीप कुमार, विपिन जायसवाल,आयुष कुमार,शुभम राय, सुनील साह, संजय रजक, आदर्श गोयल,रामनाथ साह, गणेश गुप्ता,किशोर कुमार, पप्पू गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, राजेश गुप्ता,सूरज ठाकुर,विनय पटेल,अंकुर कुमार,गोपाल गुप्ता धीरज पासवान आदि कार्यकर्ताओ ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम के 134वें कड़ी को बूथ संख्या 171-72 में रेडियो पर श्रवण किया।

भाजपा नेता ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम की चर्चा की।उन्होंने ज्ञान भारतम अभियान, खगोल विज्ञान,गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का उल्लेख किया। अपने संबोधन में पीएम ने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर जहां विस्तार पूर्वक बात की।वही देशवासियों से गर्मी से बचाव के टिप्स साझा करते हुए लोगों को हाइड्रेटेड रहने के लिए स्वदेशी पेय पदार्थ का उपयोग करने पर जोर दिया।इस दौरान उन्होंने गिरिजा अम्मा द्वारा तमिलनाडु में संचालित एक दर्जन से अधिक स्कूलों में प्रेरक रूप से देश के वीर जवानों के लिए फंड जुटाने की चर्चा की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर