देश विरोधी ताकतों की साजिश हुई विफल :भाजपा

 


अररिया 10 अक्टूबर(हि.स.)।

देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर लोकतंत्र को अस्थिर करने और देश की राजधानी दिल्ली को बंधक बनाने की अराजक तत्वों की साजिश विफल हुई।

उपरोक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने फारबिसगंज नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू एवं नगर मंत्री विपिन जायसवाल के साथ दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहीl

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता श्री कुमार एवं नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र ने कहा कि चुनाव में लगातार हार से हताश राहुल गांधी का इंडी गठबंधन और सीजेपी की आड़ में अरविंद केजरीवाल, विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की होड़ में लगे हैं।यह केवल राजनीतिक हताशा नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र और करोड़ों देशवासियों के जनादेश का सीधा अपमान है। जब जनता ने इन्हें बार-बार नकार दिया, तो ये लोग अब विदेशी एजेंडे और अराजकतावादी ताकतों का सहारा लेकर देश में भ्रम और अस्थिरता फैलाना चाहते हैं।देश की जनता इस साजिश को भली-भांति समझता है।देश जनता के विश्वास पर टिका है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर