भाजपा ने तीन दिवसीय अभियान में लगाए 565 पौधे
सारण, 07 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी 30 मंडलों में तीन दिवसीय विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
5 से 7 जून तक चले इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 565 छायादार और फलदार पौधे लगाए। इस दौरान मुख्य रूप से पार्वती आश्रम, कामता सखी मठ और श्री अंबिका भवानी गार्डन जैसे प्रमुख स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया।
अभियान के समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के संदेश को कार्यकर्ताओं ने आत्मसात कर इसे पूरी तरह सफल बनाया है। वहीं, प्रधान प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू ने पर्यावरण संरक्षण को एक सतत जीवन प्रक्रिया बताया।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री अर्धेंदु शेखर, अनूप यादव, सत्रोहन चौधरी सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कराई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार