*भाजपा नेताओं ने प्रबुद्धजनो के बीच प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के बारह वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा की*
पश्चिम चम्पारण (बगहा),20जून(हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी बगहा जिला के तत्वाधान में ' विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय,बगहा नगर के नारायण पुर में सम्पन्न हुआ।
देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक बारह वर्ष के कार्यकाल को ,सभागार मे उपस्थित बुद्धिजीवि, चिकित्सक, अधिवक्ता और प्रबुद्ध गणमान्य लोगों के साथ चर्चा और परिचर्चा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग के केदार प्रसाद गुप्ता , विशिष्ठ अतिथि मंत्री पशु पालन एवं चिकित्सा नन्द किशोर राम , विधायक राम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उदघाटन किया।
वंदे मातरम् गान के साथ सम्मेलन का विधिवत् शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रुप में बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री नन्द किशोर राम, बगहा के विधायक राम सिंह, जिला अध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ तिवारी, रविन्द्र श्रीवास्तव, मधुकर राय, एस टी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, महेंद्र भारती, ओम निधी वत्स, नागेंद्र सहनी, प्रमोद राम, अजय राय सहित कई नेताओं ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के बारह वर्ष के कार्यकाल की चर्चा करते हुए भाजपा और देश के विकास के लिए सबके सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
सैकड़ो की संख्या में आए जिला भर के प्रबुद्धजन और कार्यकर्त्ताओं ने कहा की प्रधानमन्त्री के रुप में नरेन्द्र मोदी देश में सबसे ज्यादा दिनों तक के प्रधानमन्त्री हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री द्वय केदार प्रसाद गुप्ता और नंदकिशोर राम ने प्रधानमंत्री के बारह वर्षों के कार्यों को विधिवत् रूप से गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला और संचालन महामंत्री सुजीत चौरसिया ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से पंकज चंद्रभूषण सिंह, झुनझुनवाला, रितु जयसवाल, वीरेंद्र तिवारी, संजय सिंह, अमरेश श्रीवास्तव, पारस बैठा, रश्मी रंजन, सुषमा सिंह, रामचंद्र सिंह, बब्लू मिश्रा, निप्पू पाठक, हरेंद्र प्रताप राव, प्रमोद साह, राजन गुप्ता, विशाल पांडेय, सुजीत सिंह, भूपेंद्र जयसवाल, हेमराज पटवारी, बलराम मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में प्रबुद्धजन शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी