जलालपुर में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर मंत्री से मिले भाजपा नेता प्रमोद सिग्रीवाल

 


सारण, 05 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने पटना में उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाईगर से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने जलालपुर में एक डिग्री कॉलेज स्थापित करने के लिए मांग पत्र सौंपा। प्रमोद सिग्रीवाल ने बताया कि जलालपुर शहर मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर है जिसके कारण स्थानीय युवाओं को स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे विशेषकर छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने अवगत कराया कि जलालपुर में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। इस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने विभागीय सचिव से भी मुलाकात कर पत्र की प्रति सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार