गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

 


अररिया 02 अक्टूबर(हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी फारबिसगंज नगर इकाई की ओर से सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के अगुवाई में प्रवीण कुमार,राम नाथ साह, विपिन जयसवाल, आयुष कुमार, अमित गामी मो. सैयद आदि ने स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मिंटू ने एवं भाजपा नेता ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाईकर्मी और प्रशासन कि जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिकों के समूह का दायित्व है। अपने आसपास स्वच्छता रखकर ही स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सबसे बड़ा संकल्प बताया था।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर