आपातकाल का कलंक कांग्रेस का काला कारनामा,देश कभी नहीं भूलेगा: प्रवीण

 


अररिया, 25 जून(हि.स.)।

25 जून 1975 लोकतंत्र पर प्रहार का वह काला दिन है,जब देश के माथे पर आपातकाल का कलंक लगा और इस काला कलंक लगाने वाले कांग्रेस को देश न कभी भूल पाएगा और न ही माफ करेगा। उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने आपातकाल के 51वीं बरसी पर आपातकाल देश के लिए काला अध्याय विषय पर कही।फारबिसगंज भाजपा नगर कमिटी की ओर से गुरुवार को नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में आपातकाल के 51वीं बरसी पर आयोजित एक बैठक में कही।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कुमार एवं नगर अध्यक्ष प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्र भारत मे 25 जून 1975 के अर्द्ध रात्रि को कांग्रेस द्वारा आपातकाल के दौरान रात में सोते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सहित अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, चरण सिंह, राजनारायण, नानाजी देशमुख कर्पूरी ठाकुर सहित अनेकों प्रमुख नेता को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में डाल दिया था। 21 महीने के आपात काल मे 1 लाख 10 हजार लोगों गिरफ्तार कर प्रेस पर सेंसर लगा दिया गया था।

अखबारों के जुबान पर ताले जड़ दिये गये और देश वासियों को भीषण यातनाएं सहने पर मजबूर कर दिया गया था। श्री कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर लगाए गए इमरजेंसी के विरुद्ध गम्भीर यातनाएं सह कर भी अपनी आवाज बुलंद करने वाले सत्याग्रहियों सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि एक परिवार की सत्ता की लालच ने संसद को निष्क्रिय बनाकर देश को रातों रात जेल में तब्दील कर दिया गया था। प्रेस, विपक्ष,न्यायालय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सब खत्म कर लोकतंत्र की सांसों को जेल में कैद कर कांग्रेस अपना नंगा नाच करती रही। कहा कि कांग्रेस ने जिस तानाशाही प्रवृति के कारण आपातकाल लगाया था,आज भी ठीक वैसी ही है।और यह प्रवृति अक्सर उभर कर सामने आ जाती है। कहा कि ये काली कहानी को बार बार स्मरण करने की जरूरत है ताकि हमें याद रहे की लोकतांत्रिक परम्पराओं के क्षरण के कितने दुष्परिणाम होते हैं।जिन लोगों ने हमारे लोकतंत्र को बंधक बनाया उन्होंने कभी इस कुकृत्य के लिए माफी नही मांगी और ना ही उनको सजा मिल सकी।

जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल विधान सभा प्रभारी रंजीत मिश्रा वरिष्ठ कार्यकर्ता शंभू साह महिल मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह उप मुख्य पार्षद नूतन भारती , जिला सह कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह,प्रदीप कनोजिया,आदर्श गोयल विपिन जयसवाल आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर