समारोह पूर्वक मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

 


भागलपुर, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मोत्सव शुक्रवार को भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर अजीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी इस देश के लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए सतत् संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा देश में तानाशाही थोपने की कोशिश कर रही है। जिसका मुकाबला राहुल गांधी अकेले कर रहे हैं। अब देश को एकमात्र उम्मीद है कि राहुल गांधी 2029 में देश के प्रधान मंत्री बनेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ अभय आनंद, अरविंद झा, सुनील तिवारी, इंजीनियर रवि कुमार, सोईन अंसारी, दीपक बाजोरिया, डॉ अभिषेक चौबे, मीनाक्षी, ज्योति देवी, रविन्द्र यादव, सौरव पारेख, रमीज राजा, रवि हरि के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर