चोरी की केटीएम बाइक के साथ चोर को किया गिरफ्तार

 


अररिया 10 मई(हि.स.)।

जोगबनी थाना पुलिस ने चोरी की केटीएम बाइक के साथ मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज के 20 वर्षीय कुंदन कुमार ठाकुर पिता चंदन ठाकुर को जोगबनी थाना में दर्ज केस संख्या 110/26, 303 (2) में गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मामले की जानकारी जोगबनी थानाध्यक्ष महादेव कामत ने दी।बताया की जोगबनी थाना में दर्ज केस उन्होंने बताया कि जोगबनी थाना में दर्ज कांड संख्या 110/26, 303 (2) में कुंदन कुमार ठाकुर अप्राथमिकी अभियुक्त हैं।सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान में उसकी शिनाख्त की गई।उनके पास से चोरी की हुई केटीएम बाइक भी बरामद किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर