बिहपुर विधायक ने किया महाकाल का दर्शन, क्षेत्र के लिए मांगी दुआ

 




भागलपुर, 03 मई (हि.स.)। बिहपुर विधानसभा के विधायक ईं शैलेंद्र ने रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ भाजपा नेता उत्तम कुमार भी इस पूजन एवं दर्शन में शामिल थे।

ई शैलेन्द्र ने कहा कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, यह दिव्य धाम अपनी अद्वितीय भस्म आरती, आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राचीन परंपरा के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बाबा महाकाल की नगरी में प्राप्त यह पावन अनुभूति मन को श्रद्धा, शांति और नई ऊर्जा से भर देती है। शैलेंद्र ने कहा कि महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे, नवगछिया पुलिस जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने बताया कि रविवार को ही विधायक ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला के नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में वैदिक विधि-विधान से महायज्ञ में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

लाखुंदर नदी के तट पर स्थित यह पावन सिद्धपीठ अपनी दिव्यता, साधना और विशेष यज्ञ-हवन परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। माँ बगलामुखी की आराधना से विजय, संरक्षण एवं सभी बाधाओं के निवारण की कामना की जाती है। विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा है माँ बगलामुखी की कृपा सभी पर बनी रहे, मां से मेरी यही प्रार्थना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर