बिहार ग्रामीण बैंक ने मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस
सारण, 01 मई (हि.स.)। बिहार ग्रामीण बैंक के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, छपरा द्वारा शहर के मुख्य बाजार में एक भव्य रिटेल एवं एमएसएमई मार्च का आयोजन किया गया।
इस दौरान बैंक कर्मियों ने बैंक उत्पाद जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराया। हमसे सस्ता कौन जैसे आकर्षक नारों के माध्यम से बैंक की प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। स्थापना दिवस को यादगार बनाते हुए हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक मानस कुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक ₹83,094.94 करोड़ के कुल व्यवसाय और 2100 से अधिक शाखाओं के साथ निरंतर प्रगति पर है। छपरा क्षेत्र का व्यवसाय भी ₹3,045 करोड़ तक पहुँच चुका है। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक राहुल कुमार सोनू, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुणाल कुमार, अजय कुमार सिंह और ए पी पी सर्वजीत ओझा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार