छपरा में भारत विकास परिषद की कार्यशाला का हुआ आयोजन
सारण, 28 जून (हि.स.)। भारत विकास परिषद छपरा इकाई द्वारा शहर के एक रेस्टोरेंट में शाखा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छपरा इकाई के सचिव डॉ आशुतोष दीपक द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद ईश्वर प्रसाद ने संगठन के संस्थापक महामंत्री दिवंगत डॉ सूरज प्रकाश के जीवन और उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ के समन्वय में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता और कोषाध्यक्ष जयंत सरावगी की उपस्थिति रहे।
कार्यशाला दो वैचारिक सत्रों में विभाजित थी। प्रथम सत्र में प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने परिषद की कार्यप्रणाली व सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने परिषद के सेवा कार्यों पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संस्कार पहुंचाने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय सचिव डॉ. वाल्मीकि कुमार ने सांगठनिक अनुशासन और बैठक प्रोटोकॉल के महत्व को समझाया। इसके अलावा डॉ. नवनीत शांडिल्य ने संगठन, भरत भूषण पांडेय ने संस्कार तथा अमरनाथ प्रसाद ने संपर्क विषय पर समाज से प्रभावी संवाद स्थापित करने के उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर सदस्यता विस्तार अभियान के तहत मुख्य अतिथि विनीत गर्ग ने 10 से अधिक नए सदस्यों को शपथ दिलाई। नवसदस्यों में डॉ. नागेंद्र कुमार, अमन कुमार सिंह, संजय सिंह, साकेत श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार मिश्रा, डॉ. राजू कुमार, चुनमुन सिंह रौशन, छोटू कुमार सिंह, मोनू कुमार सिंह एवं विशाल भास्कर शामिल रहे। अंत में डॉ. विकास कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार