द मोस्ट इनोवेटिव वेडिंग फोटोग्राफी स्टूडियो ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला भारत स्टूडियो को

 


अररिया 06 मई(हि.स.)। नई दिल्ली में फोटो जर्नलिस्ट और स्टूडियो को लेकर आयोजित एक समारोह में फारबिसगंज के भारत स्टूडियो को द मोस्ट इनोवेटिव वेडिंग फोटोग्राफी स्टूडियो ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला,जिसे भारत स्टूडियो के संचालक शिवम सोनी ने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव के हाथों प्राप्त किया।

भारत स्टूडियो को “लद मोस्ट इनोवेटिव वेडिंग फोटोग्राफी स्टूडियो ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित अवार्ड में मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह अवार्ड भारत स्टूडियो की क्रिएटिविटी, नई तकनीकों और नवाचार को देखते हुए दिया गया है, जिसने वेडिंग फोटोग्राफी के क्षेत्र में एक नई दिशा दी है।नई दिल्ली में कार्यक्रम 3 मई को इनसाइट सक्सेस द्वारा इंडियाज लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के रूप में आयोजित किया गया था।

अवॉर्ड लेकर लौटे शिवम कुमार ने बुधवार को फारबिसगंज में बताया कि इस सम्मान के पीछे हमारे सभी क्लाइंट्स, परिवार, मित्रों और प्रशंसकों का विशाल समर्थन है। उनके विश्वास और प्रेरणा ने हमें हमेशा उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का हौसला दिया है।यह सम्मान हमारे लिए सिर्फ एक अवार्ड नहीं है, बल्कि यह हमारे सभी क्लाइंट्स, टीम और सपोर्टर्स के भरोसे का फल है। भारत स्टूडियो ने हमेशा अपने क्लाइंट्स की कहानियों को खास अंदाज़ में कैद करने की कोशिश की है, और यही नवाचार और प्रतिबद्धता हमें इस मुकाम तक ले गई है। हम वादा करते हैं कि हम इसी तरह नए आइडिया और बेहतर सर्विस के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।शिवम की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर